इनेलो ने सदैव हरियाणा के हितों की लड़ाई लड़ी है और भविष्य में भी लड़ेंगे : विनोद अरोड़ा

गांव मटदादू में ग्रामीणों ने दिलाया विश्वास, चुनावों में इनेलो का भरपूर समर्थन करेंगे

डबवाली
इनेलो के हलका प्रधान विनोद अरोड़ा डबवाली विधानसभा के ग्रामीण आंचल में सक्रियता से जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से रुबरू हो रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इनेलो के समर्थन देते हुए चुनावों में साथ देने का वादा कर रहे हैं। आज वीरवार को उन्होंने गांव मटदादू पहुंचकर वहां मेजर सिंह, रेशम सिंह व नीला सिंह के घरों में आयोजित चाय कार्यक्रम में वहां मौजूद ग्रामीणों के साथ चुनावों पर चर्चा की। इस दौरान ग्रामीणों ने चौ. अभय सिंह चौटाला को अपना नेता मानते हुए चुनावों में इनेलो के पक्ष में हर तरह से समर्थन देने का वादा किया।
इस संबंध में विनोद अरोड़ा ने बताया कि चर्चा के दौरान मेजर सिंह, रेशम सिंह व नीला सिंह ने कहा के चुनावों में वे इनेलो के साथ खुल कर साथ देंगे और गांव में घर-घर जाकर अन्य लोगों से भी इनेलो के पक्ष में वोट देने की अपील करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान में चौ. अभय सिंह चौटाला ही ऐसे नेता हैं जो बात के धनी हैं। वे हमेशा लोगों के हित की बात करते हैं और समय आने पर उनके साथ भी खड़े होते हैं। जो बात वे कहते हैं उसी पर कायम रहकर उसे जनहित में पूरा भी करते हैं। विनोद अरोड़ा ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि इनेलो ने सदैव हरियाणा के हितों की लड़ाई लड़ी है और भविष्य में भी लड़ेंगे।
ग्रामीणों से बातचीत के बाद विनोद अरोड़ा ने कहा कि गांवों में इनेलो के पक्ष में लहर चल रही है। लोग अब हरियाणा में परिवर्तन करना चाहते हैं। जनता ने पहले कांग्रेस को अपना समर्थन दिया था और बाद में कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के चलते भाजपा पर भरोसा जताया था मगर पिछले दस सालों के दौरान भाजपा ने भी कांग्रेस की राह पर चलते हुए सभी वर्गों के विकास की बजाए विनाश करने का काम किया। उन्होंने कहा कि इन राजनीतिक दलों के ठीक विपरीत वरिष्ठ इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने किसान हितों के लिए हरियाणा विधानसभा से इस्तीफा देकर पूरे देश में मिसाल कायम की। उनके संघर्ष के बूते ही आज जनता भी लगातार समर्थन देकर इनेलो पार्टी को मजबूती दे रही है। विनोद अरोड़ा ने दावा कि आगामी विधानसभा चुनावों में हरियाणा में चौ. अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनना तय है।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई