एचयूडब्लयूजे में अरूण भारद्वाज वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संसार भूषण प्रदेश सचिव मनोनीत
हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरूण भारद्वाज को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संसार भूषण दिवाकर को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। एचयूडब्लयूजे के सिरसा जिला प्रधान महेंद्र सिंह मेहरा ने बताया कि एचयूडब्लयूजे के प्रदेशाध्यक्ष मनमोहन कथूरिया, प्रदेश सचिव इंद्रवेश ने सिरसा जिले के वरिष्ठ पत्रकार अरूण भारद्वाज को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संसार भूषण दिवाकर को प्रदेश सचिव, नवदीप सेतिया व युवराज सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। जिला प्रधान महेंद्र सिंह मेहरा ने इनकी नियुक्तिपर प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद किया है।
इनकी नियुक्ति पर एचयूजे के पूर्व प्रदेशायक्ष बलजीत सिंह एडवोकेट ने सभी सदस्यों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पत्रकार साथियों की जो भी मांग है। उनको पूरा करवाने का कार्य किया जाएगा। इसी के साथ सिरसा में नवंबर माह में पत्रकारिता दिवस पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला व विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
एचयूडब्लयूजे के सिरसा जिला प्रधान महेंद्र सिंह मेहरा ने बताया कि बताया कि यूनियन की जल्द ही जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही बैठक कर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पत्रकारों साथियों के यूनियन की तरफ से दस लाख के बीमा करवाए गये हैं। जिनको जल्द ही वितरित किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment