आदित्य देवीलाल ने चलाया डोर-टू-डोर अभियान, डबवाली शहर में इनेलोमयी हुआ माहौल
डबवाली।इनेलो-बसपा के संयुक्त उम्मीदवार आदित्य देवीलाल ने शुक्रवार को डबवाली शहर में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिला जिससे शहर का माहौल पूरी तरह से इनेलोमयी हो गया। इस दौरान आदित्य देवीलाल के साथ उनके चचेरे भाई संदीप चौधरी, नगरपरिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा, वाइस चेयरमैन अमनदीप बांसल, गौरव मोंगा, परमजीत सिंह लभु सेठी, लवली मैहता, सिद्धार्थ मैहता, मोहन लाल कौशिक व पूर्व नप प्रधान आशा वाल्मीकि भी कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे थे।
आदित्य का पग फेरा
जनसंपर्क अभियान के दौरान सुबह वाल्मीकि चौक से शुरु होकर, न्यू बस स्टैंड रोड, बीएड कॉलेज, कॉलोनी रोड़, पीएनबी चौक, डा. गुलाटी रोड़, मीना बाजार, रेलवे स्टेशन के सामने मार्केट में डोर-टू-डोर करते हुए आदित्य देवीलाल ने दुकानदारों से समर्थन देने की अपील की। दुकानदारों ने भी उन्हें वोट देने का विश्वास दिलाया। लोगों ने इनेलो की जनहितैषी नीतियों की सराहना करते हुए बढ़चढ़ कर वोट देने की बात कही। नईं अनाज मंडी में धानक समाज के अनेक लोगों ने उन्हें समर्थन दिया। लोगों से रुबरू होते हुए आदित्य देवीलाल ने कहा कि उन्होंने पिछले 10 वर्षों में जनता के बीच रहकर उन्होंने जनहित के कार्य किए हैं। लोगों की समस्याओं को दूर करते हुए इलाके में विकास को गति देने का काम किया है। उन्हें उम्मीद है कि इस बार जनता उनकी मेहनत का फल देगी और डबवाली विधानसभा सीट से उन्हें बड़ी जीत हासिल होगी। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी ने हमेशा चौ. देवीलाल की नीतियों का अनुसरण करते हुए किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी सहित हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर निर्णय लिए हैं। आमजन का बड़ी संख्या में इनेलो में शामिल होना और समर्थन देना इस बात का संकेत है कि जनता बदलाव चाहती है। अगर हरियाणा में चौ. अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में इनेलो की सरकार बनेगी तो जन कल्याणकारी नीतियां लागू की जाएंगी जिससे हरियाणा प्रदेश विकास की राह पर अग्रसर होगा। इस जनसंपर्क अभियान के बाद डबवाली शहर में भी माहौल इनेलो के पक्ष में एकतरफा होता दिखाई दिया। लोगों ने इनेलो-बसपा उम्मीदवार आदित्य देवीलाल को सिर आंखों पर बिठाया और अपार समर्थन दिया। डबवाली शहर में वरिष्ठ इनेलो नेता संदीप चौधरी व नगरपरिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा का प्रभाव भी खूब नजर आया और लोग इनेलो के साथ जुड़े दिखाई दिए।
No comments:
Post a Comment