आजादी के लिए स. भगत सिंह का अटूट समर्पण व बलिदान पीढ़ियों तक प्रेरित करता रहेगा: परमजीत कोचर
ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी ने जयंती पर शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह को याद किया
डबवाली
डबवाली
ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी ने शनिवार को शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह का जन्म दिवस मंडी किलियांवाली के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में मनाया।
इस मौके पर प्रधान परमजीत कोचर नेतृत्व में पहुंचे संस्था पदाधिकारियों भारत भूषण वधवा, जितेंद्र अरोड़ा व अमित राज मैहता ने स्कूल प्रिंसिपल कंवलप्रीत कौर, कैंपस मैनेजर जतिंद्र शर्मा व अन्य स्टाफ सदस्यों सहित स. भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। संबोधन में परमजीत कोचर ने स. भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव व देश की आजादी के लिए सर्वस्व बलिदान करने वाले शहीदों को याद किया। उन्होंने कहा कि भगत सिंह की शहादत ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। साहस की बड़ी मिसाल के रूप में वे हमेशा स्वतंत्रता व न्याय के लिए भारत की अनवरत लड़ाई का प्रतीक रहेंगे। भारतीय की आजादी के लिए उनका अटूट समर्पण व बलिदान पीढ़ियों तक प्रेरित करता रहेगा।
इस मौके पर परमजीत कोचर ने बच्चों के बीच क्विज भी करवाया जिसमें शहीदों व स्वतंत्रता से जुड़े सवाल पूछे गए। सही जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा स्वच्छता, समाजसेवी व विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी संस्था की ओर से पुरस्कार दिए गए। स्कूल की छात्राओं आरूषि व शोभिता ने भी देश भक्ति से ओतप्रोत कविताएं सुनाकर जोश भरा। मंच का संचालन अध्यापिका परमजीत कौर ने किया। बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए स्कूल प्रिंसिपल कंवलप्रीत कौर ने स्कूल में पहुंचे संस्था के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। मौके पर अध्यापक बलविंद्र सिंह, गुरविंद्र साईंव अन्य स्कूल स्टाफ मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment