सावंतखेड़ा में भी कांग्रेस का जलवा, पैक्स के पूर्व चेयरमैन साथियों साहित कांग्रेस में शामिल,डॉ केवी सिंह,अमित सिहाग की जोड़ी पूरे हल्के में दे रही अन्य पार्टियों को झटके

डबवाली-वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ केवी सिंह तथा हलका डबवाली के विधायक तथा कांग्रेस प्रत्याशी अमित सिहाग पूरे हल्के में विभिन्न पार्टियों को झटका पर झटके दिए जा रहे हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं कांग्रेस का कुनबा बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में सावंतखेडा गांव में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ केवी सिंह की मौजूदगी में पैक्स के पूर्व चेयरमैन बलदेव सिंह सिवियां साथियों सहित जेजेपी छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।
जेजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए बलदेव सिंह सिवियां, गुरतेज सिंह, जगदेव सिंह सहित अन्य परिवारों ने डॉ सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए पूरी निष्ठा से पार्टी की मजबूती हेतु काम करने के लिए आश्वस्त किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ केवी सिंह ने कहा है कि आज हरियाणा में कांग्रेस पार्टी को लेकर जबरदस्त माहौल है और हर व्यक्ति की जुबान पर है कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े राजनीतिक विश्लेषक भी आज हरियाणा में कांग्रेस को 65 से 70 सीटें दे रहे हैं जिससे पता चल रहा है कि सत्ता परिवर्तन का समय आ चुका है।
डॉ सिंह ने कहा कि डबवाली की जनता द्वारा मिल रहे अपार जनसमर्थन से साबित हो चुका है कि उन्होंने आगामी बन रहे कांग्रेस राज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि डबवाली के विधायक अमित सिहाग ने विपक्ष में रहते हुए अनेक विकास कार्य करवाए और आगामी बन रहे कांग्रेस राज में जनता के आशीर्वाद से फिर से विधायक बनकर वो तेज गति से हलके के विकास को अग्रसर करेंगे।
डॉ केवी सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक पार्टी है जो 36 बिरादरी को साथ लेकर चल सकती है। उन्होने कहा कि विगत 20 वर्षों से डबवाली विपक्ष में रहा है लेकिन इस बार डबवाली की जनता ने मन बना लिया है और वो इस बार अमित सिहाग को भारी मतों से जीता कर बन रहे कांग्रेस राज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का काम करेगी।
डॉ केवी सिंह ने कहा कि विगत कांग्रेस राज में जहां ट्यूबवेल कनेक्शन हाथों हाथ मिलते थे,बिजली, पानी की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं हरियाणा वासियों को आसानी से मिलती थी, गरीबों को 100 गज के प्लांट मिलते थे, वहीं मौजूदा सरकार की लोक विरोधी नीतियों के चलते पूरे हरियाणा में हाहाकार मचा हुआ है।बिजली,पानी व्यवस्था चर्मराई हुई है, किसानों को खेती के लिए तो नागरिकों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा, बिजली के लंबे-लंबे कट लगाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज आते ही अनेक जनहितैषी फैसले लिए जाएंगे ताकि आमजन को लाभ मिल सके।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई