कांग्रेस ने हमेशा अपने नजदीकियों को फायदा देने और दूसरों को दोष देने की राजनीति की है: आदित्य देवीलाल,इनेलो-बसपा उम्मीदवार आदित्य देवीलाल ने डबवाली शहर के बाजारों में किया डोर-टू-डोर
डबवाली-इनेलो बसपा उम्मीदवार आदित्य देवीलाल ने सोमवार को अपने चचेरे भाई संदीप चौधरी, नगरपरिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा व अन्य नेताओं के साथ डबवाली शहर में डोर-टू-डोर करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा एवं अनेक आरोप लगाए। मलोट रोड पर लोगों से वोटों की अपील करते हुए आदित्य देवीलाल ने कहा कि कांग्रेस नेता और विधायक ने केवल और केवल अपने लोगों को फायदा पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 10 वर्ष जब इनकी सरकार थी तब डा केवी सिंह ओएसडी थे, तब उन्होंने नगरपरिषद में अपने ठेकेदार तैयार किए और उन्हें ठेके दिलाए। इसके बाद कांग्रेसी ठेकेदारों ने कार्यों को या तो पूरा नहीं किया या भ्रष्टाचार के साथ बनाया गया। अगर किसी ने आवाज उठाई तो उसका मुंह बन्द कर दिया गया। इसलिए लोग अब उसका जवाब जरूर मांगेंगे। लोगों को उनसे सवाल करना चाहिए कि क्या उनको पार्क के लिए इतनी बड़ी जमीन दिखाई नही दी। मुझे दिखाई दी तो इन्होंने अपने पार्षदों को हाई कोर्ट भेज दिया। न्यायालय में भी उनको मुंह की खानी पड़ी और शहर के हक में फैसला दिया अन्यथा इन्होंने तो शहर के विकास में अड़ंगा लगाने में कोई कमी नही छोड़ी। उन्होंने लोगों से कहा कि अब उन्हें कांग्रेस की इस गलत और शहर के विकास में रोड़ा बनने की नीति को रोकने के लिए ऐनक का बटन दबाना है ।
शहर में विकास की कोई कमी नही रहने देंगे, विधायक एक नेक नीति का होगा: संदीप चौधरी
अदित्य देवीलाल के साथ दूर टू डोर करते हुए संदीप चौधरी ने लोगों से अनुरोध किया कि इस बार आप एक नेक दिल विधायक बनाओ। शहर से झूठ की राजनीति निकाल देंगे और सही मायने में विकास करवाने का कार्य करवाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार की लहर इनेलो बसपा गठबंधन की लहर है।
झूठ और भ्रम की राजनीति कर रहे कांग्रेस के नेता: टेक चंद छाबड़ा
नगरपरिषद के चेयरमैन टेक चंद छाबड़ा ने इनेलो बसपा के स्युंक्त प्रत्याशी भाई आदित्य देवीलाल के साथ दूर डोर-टू-डोर करते हुए लोगों से वोटों की अपील की। उन्होंने कहा कि मैंने कभी झूठ और भेदभाव की राजनीति नही की। कांग्रेस के नेता जिनका विकास के साथ कोई सरोकार नहीं है वे केवल झूठ और लोगों को भ्रमित करने का काम करते है। वे नगरपरिषद में अपने कार्यों को गिनवाए अन्यथा इन 2 वर्षो में हुए नगरपरिषद के कार्य देखे। उन्होंने केवल अपने ठेकेदारों द्वारा अपने निजी लोगों का कार्य और विकास किया जबकि इस कार्यकाल में सभी वार्डों का एक समान विकास हुआ है।
उल्लेखनीय है कि डोर-टू-डोर अभियान के दौरान आदित्य देवीलाल को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला। लोगों ने उन्हें अधिक से अधिक वोट देने का विश्वास दिलाया।

Labels:
Political
No comments:
Post a Comment