अदित्य देवीलाल को मुन्नावाली में मिला आशीर्वाद, वरिष्ठ कांता चौटाला ने महिलाओं में भरा उत्साह,आदित्य चौटाला जीतेंगे तो हरियाणा इनेलो की सरकार बनेगी: कांता चौटाला

डबवाली-वरिष्ठ इनेलो नेत्री कांता चौटाला भी उनके समर्थन में गांव-गांव जाकर सभाएं कर रही हैं। गांव में उनके आगमन से उत्साह का माहौल बन जाता है। खासकर महिलाएं काफी संख्या में उनसे मिलने के लिए पहुंचती हैं। उनका प्रभावी व्यक्तित्व और महिला सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में उनकी उपस्थिति सभी को प्रेरित करने का काम कर रही है।
गांव मुन्नावाली में कांता चौटाला द्वारा की गई जनसभा का ग्रामीणों का बहुत प्रभाव पड़ा। इससे इनेलो उम्मीदवार अदित्य देवीलाल को गांव में भारी समर्थन प्राप्त हुआ। वरिष्ठ इनेलो नेत्री कांता चौटाला का मुन्नावाली पहुंचना विशेष रूप से महत्वपूर्ण था, क्योंकि उनके आगमन ने महिलाओं में एक नया जोश भर दिया। महिलाओं ने उनसे मिलकर अपने उत्साह का प्रदर्शन किया, और कार्यकर्ताओं और इनेलो के समर्थकों में चुनावों के प्रति जोश और उम्मीदें और भी बढ़ गईं। स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे चुनाव में चश्मा के निशान वाले बटन को दबाकर उन्हें जीत दिलाएंगे।
क्वइस अवसर पर संबोधन में कांता चौटाला ने कहा कि जिस तरीके से चौ. देवीलाल और चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने अपने खून पसीने से हरियाणा को सींचा था, आज उसी तरह से चौ. अभय
सिंह और हमारा पूरा परिवार लगा हुआ है। आप सब का साथ, समर्थन और सहयोग मिलेगा, ऐसी उम्मीद है। हम हरियाणा प्रदेश को पूरे भारत में एक आदर्श प्रदेश बनाने की इच्छा रखते हैं। हरियाणा प्रदेश के हर हिस्से में पीने का पानी,सिंचाई का पानी, सड़क, गलियां, बिजली, आवारा पशुओं से राहत, बुजुर्गों को सम्मान, बहन-बेटियों की इज्जत महफूज रहे, इसके लिए आप सब एक जुट होकर
इंडियन नेशनल लोकदल का साथ दें, आपका भविष्य बहुत ही बेहतर होने वाला है। आदित्य चौटाला जीतेंगे तो हरियाणा इनेलो की सरकार बनेगी, इसलिए उसे अधिक से अधिक वोट देकर विजयी बनाएं।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई