health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
गांव चोरमार में अनेक परिवारों ने भाजपा छोड़कर इनेलो का दामन थामा,इनेलो बसपा सरकार के बनने के बाद लिए जाएंगे अनेक जनहितैषी फैसले: कांता चौटाला
डबवाली-इनेलो उम्मीदवार आदित्य देवीलाल के पक्ष में डबवाली इलाके के गांवों में जोरदार लहर चल रही है। इसके तहत लोग रोजाना इनेलो में शामिल हो रहे हैं। इस कड़ी में गांव चोरमार में वरिष्ठ इनेलो नेत्री कांता चौटाला व पार्टी उम्मीदवार आदित्य देवीलाल के जनसंपर्क अभियान के दौरान अनेक लोगों ने भाजपा छोड़कर इनेलो का दामन लिया। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. सीताराम, इनेलो के हलका प्रधान विनोद अरोड़ा व वरिष्ठ इनेलो नेता संदीप चौधरी भी मौजूद थे।
इनेलो ज्वाइन करने वाले लोगों में भाजपा के साथ पिछले 26 वर्षों से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ता गुरतेज सिंह पुत्र हाकम सिंह, लक्खा सिंह, हरदम सिंह व उनके साथी शामिल हैं। इसके साथ ही मास्टर नाजर सिंह, डा. मेजर सिंह, लाभ सिंह, सरबजीत सिंह, चरण सिंह, गुरबाज सिंह, गुरविंदर सिंह, जग्गा सिंह, सखाराम लंबी, रणधीर सिंह मसीतां, डा. मनमीत गुलाटी तथा उनके परिवार के सदस्य भी इनेलो में शामिल हुए। कांता चौटाला व आदित्य देवीलाल ने इन सभी लोगों का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लोग इनेलो में शामिल होने से राजनीतिक पकड़ मजबूत हो रही है। नए सदस्य और कार्यकर्ताओं की ऊर्जा से पार्टी को नई दिशा मिल रही है। नए सदस्य पार्टी को नई ऊचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। संबोधन में कांता चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा को विकास की पटरी से बिल्कुल नीचे उतार दिया है। कानून व्यवस्था का पूरी तरह से दिवाला निकल गया। नशे के सौदागरों के समक्ष सरकार पूरी तरह से नतमस्तक रही। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों का ही परिणाम है कि प्रदेश भर के स्कूलों में न तो पर्याप्त शिक्षक हैं और न ही चिकित्सालयों में चिकित्सक। इनेलो बसपा सरकार के बनने के बाद जहां हरियाणा को विकास की डगर पर दौड़ाया जाएगा वहीं प्रदेशवासियों के हितों को प्रमुखता देते हुए उन्हें अनेक सहुलियतें दी जाएंगी। बेरोजगार युवाओं के लिए 21 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। पोर्टल के माध्यम से युवाओं को छलावा देने वाली पोर्टल पद्धति को पूर्णत: समाप्त किया जाएगा। आदित्य देवीलाल ने कहा कि आज का चुनाव बदलाव का चुनाव है। हमने अभय सिंह चौटाला के हाथों को मजबूत करना है। किसान और कमेरे को ताकत देने के लिए काम करना है।
Related Posts
गांव चोरमार में अनेक परिवारों ने भाजपा छोड़कर इनेलो का दामन थामा,इनेलो बसपा सरकार के बनने के बाद लिए जाएंगे अनेक जनहितैषी फैसले: कांता चौटाला
Reviewed by Dabwali News
on
7:12:00 PM
Rating: 5

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored

Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
No comments:
Post a Comment