इनेलो बसपा उम्मीदवार आदित्य चौटाला स्वस्थ होकर जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे, दोनों भाई अभिषेक व अनिरुद्ध का साथ दे रहा मजबूती
डबवाली
इनेलो बसपा उम्मीदवार आदित्य देवीलाल स्वस्थ होकर अपने चुनाव प्रचार में जोर शोर से जुट गए हैं। उनके दोनों भाई अभिषेक व अनिरुद्ध भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं जिससे आदित्य देवीलाल की स्थिति काफी मजबूत नजर आने लगी है। सभी गांवों में स्व. चौ. देवीलाल के इन पोतों को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस दौरान ग्रामीणों से रूबरू होते हुए आदित्य देवीलाल ने कहा कि आज का चुनाव बदलाव का चुनाव है। हमने अभय सिंह चौटाला के हाथों को मजबूत करना है। किसान और कमेरे को ताकत देने के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि किसी बात की गलती मत कर देना। गांवों में, शहर में ऐसे लोग लालच प्रलोभन देने भी आएंगे और गुमराह करने भी, ऐसी ताकतों से दूर रहना है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के बाद चौ. अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में इनेलो-बसपा की सरकार बनेगी। उन्होंने इनेलो पार्टी ज्वाइन कर रहे सभी लोगों का पार्टी की पट्टिकाएं पहनाकर स्वागत किया व उन्हें मान सम्मान दिए जाने का भरोसा दिया। इस अवसर पर बसपा नेता लीलू राम आसाखेड़ा भी उनके साथ थे।
गांव कालुआना में बड़ा उलटफेर, 39 परिवारों ने जताई इनेलो में आस्था:
इस कड़ी में आदित्य देवीलाल जब अपने छोटे भाई अनिरुद्ध देवीलाल के साथ कालुआना गांव पहुंचे तो 39 परिवार कांग्रेस और जेजेपी को झटका देते हुए इनेलो में शामिल हो गए। इनेलो में शामिल होने वाले 39 परिवारों में रोहतास गोदारा, अर्जुन, श्योप्रकाश, जयराम, नरेश ,कालू, बद्री, राम, श्रवण, देवीलाल गोदारा,अमर सिंह गोदारा रमेश गोदारा, वेद प्रकाश माली, पवन माली,रघुवीर नाई, बगडावत नाई, सुभाष, प्रहलाद, सत्यपाल, धर्मपाल, भूप सिंह, जीतराम, कालूराम, गोपी राम, साधुराम, अमीलाल, जसवंत, भजन लाल, भगवान राम व समस्त जाखड़ (नाई) परिवार ने आज कांग्रेस को छोड़ कर इनेलो की सदस्यता ग्रहण कर ली। रोहतास गोदारा, अर्जुन, श्यो प्रकाश, नरेश, श्रवन, कालूराम, बद्री राम, छोटू राम गोदारा, सुरेंद्र नेहरा, भूप नेहरा, कृष्ण नेहरा, लाला सारहण ,रणवीर गोदारा (पूर्व सरपंच) श्रीकांत नेहरा ने जननायक जनता पार्टी छोड़ी। शमशेर भादु, टीना भादु, सर्वन गोसाई, रवि भादु, जगदेव कुमार गोदारा,अमीलाल गोदारा, प्रकाश सारहण, बबलू सारहण, रामेश्वर सारहण, मोहनलाल सारहण, रामचंद्र नायक, शेर सिंह गोसाई, सुभाष पंडित, अशोक माली, अक्षय सारहण,जय कुमार सारहण, निहाल सिंह आदि शामिल हैं।
गांव राजपुरा में सोलंकी परिवार ने आदित्य को फलों से तोला:
गांव राजपुरा में आज आदित्य देवीलाल को सोलंकी परिवार ने फलों से तोल कर राजपूत समाज की तरफ से उनको अपना पूरा समर्थन दिया
गांव गंगा में अभिषेक बिश्नोई की मौजूदगी में इनेलो में शामिल हुए लोग:
गांव गंगा में अभिषेक देवीलाल के नेतृत्व में गुरजीत नैंन, मेजर सिंह, लाभ सिंह नेन,अमृतपाल नेन, राणा सिंह, पप्पू नेन, मक्खन सिंह, रमनजीत, चंद्र सिंह नेन, राज सिंह, गुरवीर सिंह, अवतार सिंह ,जगतार सिंह ,वीर सिंह, नव सिंह, जगजीत सिंह, वकील सिंह, महेंद्र सिंह, लाभ सिंह, बगा सिंह, अजब सिंह, सुरजीत सिंह, रणजीत सिंह, तेज सिंह, मंर्द सिंह, गुरविंदर सिंह, लक्खा सिंह, नरसी सिंह, गुरपाल सिंह, जसपाल सिंह व समस्त नैन परिवार के अलावा अवतार बराड़ व जगतार बराड़ ने आज जेजेपी को छोड़कर इंडियन नेशनल लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। वहीं,बिंद्र शर्मा, मक्खन शर्मा, सुखदेव शर्मा ,रामस्वरूप शर्मा, सांगा शर्मा, पलाराम शर्मा, सुलखान शर्मा व समस्त शर्मा परिवार के अलावा गुरलाल गघूडा ने कांग्रेस को छोड़ कर इनेलो मे आस्था जताई।
रिसालियाखेड़ा में कांग्रेस को बड़ा झटका, 29 परिवार इनेलो में शामिल
गांव रिसालिया खेड़ा में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। यहां 29 परिवारों द्वारा कांग्रेस छोड़कर इनेलो में शामिल होने से कांग्रेस पूरी तरह से टूटती नजर आई। आदित्य देवीलाल की मौजूदगी में इनेलो ज्वाइन करने वालों में 60 साल से काग्रेस मे रहे मंगतू राम गेदर, श्रीचन्द गेदर, मदन गेदर, राजेंद्र गेदर, अजय गेदर(विकी ), गुरदयाल गेदर, भूप गेदर, अंकित गेदर, श्योचन्द माहर, रमेश कुमार चिनियां व धर्मपाल आदि शामिल हैं। इन सभी का आदित्य देवीलाल ने इनेलो परिवार में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि लोगों का जो स्नेह व आशीर्वाद मुझे मिल रहा है उसे पाकर अभिभूत हूं।
सलामखेड़ा में भी लोगों ने इनेलो ज्वाइन की:
गांव सालमखेंडा में अनिरुद्ध देवीलाल की मौजूदगी में गगन, रमन, अमित, हरनेक सिंह, बीका सिंह, गुरमीत सिंह , गुरदास , तारी, हंसा , बरनाला ,बग्गी ,नारा, निंदर, रवि , गोरा, ज्योति, शनि, बिन्द्र ,लाली, अंग्रेज,मनप्रीत, सुरेश, निर्मल, जसकरण, पाली, मनदीप कौर, सुशीला देवी, गगु सिंह व केहर सिंह आदि ने इनेलो में आस्था जताई।
अहमदपुर दारेवाला में भाजपा, जेजेपी व कांग्रेस छोड़कर इनेलो में शामिल हुए लोग:
गांव अहमदपुर दारेवाला में भी अनिरुद्ध देवीलाल की मौजूदगी में जगसीर सिंह अलीका, मंर्द सिंह ,राजपाल सिंह, केवल सिंह ने भाजपा छोड़ कर इंडियन नेशनल लोकदल का दामन थामा, सतपाल पूनिया सपुत्र धनाराम पुनिया ने जेजेपी छोड़कर, गुरमीत सिंह रायसिख ने कांग्रेस छोड़कर, सतवीर वाल्मीकि ने जेजेपी छोड़कर, हेतराम पूनिया ने कांग्रेस छोड़कर, कालूराम जोगपाल और श्रवन जोगपाल ने भी कांग्रेस छोड़ कर इनेलो का दामन थामा।
डबवाली के वार्ड न. 10 में कांता चौटाला ने की जनसभा:
वरिष्ठ इनेलो नेत्री कांता चौटाला ने भावना आदित्य देवीलाल, निशा अनिरुद्ध देवीलाल व सुनीता संदीप चौधरी के साथ डबवाली शहर के वार्ड न. 10 में जनसभा की। इसमें बड़ी संख्या में वार्ड की महिलाओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई। कांता चौटाला ने कहा कि डबवाली इलाका चौटाला परिवार का गृह क्षेत्र है। यहां के लोगों के साथ हमारे बहुत पुराने संबंध हैं। डबवाली ने सदैव चौटाला परिवार का साथ दिया है और इस बार भी यहां के लोग इनेलो-बसपा उम्मीदवार आदित्य देवीलाल को वोट देने में सबसे आगे रहेंगे। मौके पर उपस्थित लोगों ने कांता चौटाला को बढ़चढ़ कर समर्थन करने का विश्वास दिलाया।
Labels:
Political
No comments:
Post a Comment