आदित्य देवीलाल ने डबवाली शहर की अनाज मंडी में जुटाया समर्थन, चश्मे के निशान पर बटन दबाने की अपील -गाांव शेरगढ़ में कांग्रेस को छोड़कर इनेलो में शामिल हुए लोग, लोहगढ़ सरपंच मनदीप ने पहना चश्मा

डबवाली-इनेलो बसपा उम्मीदवार आदित्य देवीलाल का जनसंपर्क अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। लोगों से मिल रहा समर्थन आदित्य को दिन प्रतिदिन मजबूती प्रदान कर रहा है। वीरवार को आदित्य देवीलाल ने डबवाली शहर में डोर टू डोर अभियान चलाया। उन्होंने अपने चचेरे भाई संदीप चौधरी के साथ डबवाली की नई अनाज मंडी में अभियान चलाते हुए दुकान-दुकान पर जाकर आढ़तियों, मजदूरों व किसानों से वोट की अपील की। उन्हें इसका जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और सभी ने आदित्य देवीलाल को समर्थन करने का विश्वास दिलाया। लोगों से रुबरू होते हुए आदित्य देवीलाल ने लोगों से चश्मे के निशान पर बटन दबाने की अपील करते हुए कहा कि आपका सहयोग और समर्थन इंडियन नेशनल लोकदल को सत्ता तक पहुंचाएगा और आपकी राज में भागीदारी करेगा। हरियाणा में चौ. अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में इनेलो-बसपा की सरकार बनेगी और विकास के जो कार्य अधूरे रह गए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा।

शेरगढ़ में कांग्रेस को एक और झटका:

गांवों में कांग्रेस दिन-ब-दिन कमजोर होती जा रही है और लोग इनेलो को ज्वाइन कर रहे हैं। गांव शेरगढ़ में देवीलाल चालिया, बनवारीलाल चालिया, इंद्राज चालिया ,बद्री प्रसाद चालिया, प्रेमजीत चालिया, राजेंद्र चालिया, कमल चालिया, राजीव कुमार, रवि चालिया, गुरदास चालीया व उनके परिवारों ने कांग्रेस को छोड़कर इंडियन नेशनल लोकदल का दामन थाम लिया
वहीं, कुलदीप कुमार मेहरडा, जगसीर हरीला, सुच्चा सिंह, बिंदर सिंह भाटी, रूप सिंह शाक्य, सलीम मोटान, पवन कुमार चालिया, गुरमुख दास चालिया, विष्णु दीप, चालीसा, धर्मपाल सिहाग, जसपाल सिंह सरा, पृथ्वी शोला ने आज कांग्रेस, जेजेपी और बीजेपी को छोड़ कर इंडियन नेशनल लोकदल व बसपा के संयुक्त उम्मीदवार आदित्य देवलाल को अपना समर्थन दिया।

लोहगढ़ सरपंच मनदीप ने अदित्य देवीलाल की मौजूदगी में पहना चश्मा
हरियाणा की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाली इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को उस समय बड़ी सफलता मिली जब लोहगढ़ गांव के सरपंच मनदीप इनेलो में शामिल हो गए। उन्होंने अदित्य देवीलाल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर अदित्य देवीलाल ने कहा, मनदीप जैसे जनप्रतिनिधि का इनेलो में शामिल होना हमारे लिए गर्व का विषय है। इससे पार्टी को आगामी चुनाव में मजबूती मिलेगी।

आदित्य देवीलाल के पारिवारिक सदस्य भी लगातार चला रहे अभियान, इनेलो को मिल रही मजबूती

इनेलो-बसपा उम्मीदवार आदित्य देवीलाल के पारिवारिक सदस्य भी लगातार उनके प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं जिससे पार्टी को मजबूती मिल रही है। वीरवार को आदित्य देवीलाल के भाई अनिरुद्ध देवीलाल ने वीरवार को कर्ण चौटाला के साथ जनसंपर्क अभियान चलाते हुए आदित्य देवीलाल के लिए समर्थन जुटाया। इसके अलावा आदित्य देवीलाल की धर्मपत्नी श्रीमती भावना आदित्य देवीलाल व अनिरुद्ध देवी लाल की धर्मपत्नी श्रीमती निशा अनिरुद्ध देवीलाल भी गांवों व ढ़ाणियों में जोरदार डोर-टू-डोर अभियान छेड़े हुए हैं। लगातार हो रही ज्वाइनिंगों से इनेलो का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है।

गांव तेजाखेड़ा में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका:
लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ज्वाइन करने वाले ब्लॉक समिति सदस्य विनोद कुमार वीरवार को कर्ण चौटाला व अनिरुद्ध देवीलाल की मौजूदगी में इनेलो में शामिल हो गए। उन्होंने इनेलो में शामिल होकर घर वापिसी की है। कर्ण चौटाला व अनिरुद्ध देवीलाल ने विनोद कुमार का इनेलो में स्वागत किया व मान सम्मान देने का भरोसा दिलाया।

गांव नुहियावाली में अनिरुद्ध देवीलाल ने दिया कांग्रेस को झटका:
गांव नुहियावाली में अनिरुद्ध देवीलाल की मौजूदगी में विनोद नायक, आत्माराम, मंगाराम, लीलाधर, सुनील संदीप ने कांग्रेस को अलविदा कह कर इंडियन नेशनल लोकदल का दामन थाम लिया। लोगों ने कहा कि विधायक उनके दुख सुख में नहीं आया इसलिए कांग्रेस छोड़ रहे हैं।

बनवाला में हुई ज्वाइनिंग
गांव बनवाला में भी वीरवार को लोग इनेलो में शामिल हुए। अनिरुद्ध देवीलाल की मौजूदगी में गांव निवासी आत्मा राम व पवन जाखड़ ने अपने साथियों के साथ इनेलो में आस्था जताई। अनिरुद्ध देवीलाल ने इनेलो में शामिल होने पर उनका स्वागत किया।

देवरानी-जेठानी भी लगातार घर-घर जाकर कर रही वोटों की अपील:
आदित्य देवीलाल की धर्मपत्नी श्रीमती भावना आदित्य देवीलाल व अनिरुद्ध देवी लाल की धर्मपत्नी श्रीमती निशा अनिरुद्ध देवीलाल भी लगातार घर-घर जाकर आदित्य देवीलाल की जीत सुनिश्चित करने में जुटी हुई हैं। उन्होंने वीरवार को गांव कालूआना की ढाणियो मे जनसंपर्क किया। खासकर महिलाओं से रुबरू होकर उन्होंने इनेलो की कल्याणकारी नीतियों के बारे में बताया व आदित्य देवीलाल द्वारा पिछले 10 वर्षों में लोगों के बीच रहकर करवाए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए उनसे अधिक से अधिक वोट देने की अपील की।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई