इनेलो का धमाका, डबवाली इलाके के बड़े किसान नेता मलकीत सिंह पन्नीवाला मोरिकां अपने सैंकड़ों साथियों सहित इनेलो में शामिल,वरिष्ठ इनेलो नेता चौधरी अभय सिंह चौटाला ने पार्टी में किया जोरदार स्वागत

डबवाली-आज सुबह इंडियन नेशनल लोकदल को उसे समय बड़ी मजबूती मिली जब एचएसजीपीसी सदस्य व डबवाली इलाके के बड़े किसान नेता मलकीत सिंह पन्नीवाला मोरिकां अपने सैकड़ो साथियों के साथ चौधरी अभय सिंह चौटाला की मौजूदगी में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी में शामिल हो गए। मलकीत सिंह व उनके साथी हलका प्रधान विनोद अरोड़ा, शिरोमणि अकाली दल नेता विक्की मिड्डूखेड़ा (अध्यक्ष लंबी ब्लॉक समिति), इनेलो नेता स. भोला सिंह मांगेआना व इनेलो के किसान नेता मलकीत जोगेवाला के साथ सिरसा स्थित चौटाला हाउस में जाकर इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी को ज्वाइन किया।
मलकीत सिंह पन्नीवाला के साथ इनेलो में आस्था जताने वाले अन्य लोगों में गुरदीप सिंह पन्नीवाला मोरिकां (ब्लॉक समिति सदस्य), किसान यूनियन (चढूनी) के ब्लॉक प्रधान गुरमेल सिंह मटदादू व उनके अन्य साथी शामिल हैं।
चौधरी अभय सिंह चौटाला ने इन सभी को इनेलो के पटके पहनाकर इनका पार्टी में स्वागत किया। किसान नेता स. मलकीत सिंह ने कहा कि चौधरी अभय सिंह चौटाला सही मायने मे किसान केसरी है। अभय सिंह सदैव किसानो के हित की बात की है। किसान आंदोलन के समय उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा देकर किसानों का जोरदार समर्थन किया था।
मलकीत सिंह ने चौधरी अभय सिंह चौटाला को विश्वास दिलाया कि वह उनके छोटे भाई अदित्य देवीलाल को इन चुनावों में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेगे। किसानों को एकजुट करके इनेलो को ओर मजबूत करेगे।
उल्लेखनीय है कि मलकीत सिंह पन्नीवाला का प्रभाव सिरसा जिले की 5 सीटों पर है। पिछले दिनों सिरसा जिला में जितने भी दस्तार कार्यक्रम करवाए गए थे वह सरदार मलकीत सिंह व हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा करवाए गए थे। सरदार मलकीत सिंह के साथ सिरसा जिले में हजारों की संख्या में युवा जुड़े हुए हैं। मलकीत सिंह पन्नीवाला के साथियों सहित इनेलो में शामिल होने से इनेलो उम्मीदवार आदित्य देवीलाल को बड़ा फायदा होगा।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई