Breaking News जेल से बाहर आए राम रहीम, कड़ी सुरक्षा में बागपत रवाना
रोहतक, 02 अक्टूबर 2024
सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से रिहा हो गए हैं। उन्हें 20 दिन की पैरोल पर रोहतक की सुनारियां जेल से रिहा किया गया, जहां से वे कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम के लिए रवाना हुए।
पैरोल के दौरान राम रहीम पर सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं। वे न तो सोशल मीडिया का उपयोग कर सकेंगे और न ही हरियाणा में प्रवेश कर पाएंगे।
चुनाव से ठीक पहले राम रहीम की पैरोल को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं।
Labels:
Haryana
No comments:
Post a Comment