आर्य समाज यज्ञशाला में रविवारीय साप्ताहिक हवन यज्ञ आयोजित -‘‘तेरे दर का छोडक़र किस दर जाऊं मैं...’’
डबवाली।शहर की अग्रणी संस्था आर्य समाज की ओर से रविवारीय साप्ताहिक हवन यज्ञ यज्ञशाला में संस्था अध्यक्ष एसके आर्य के सानिध्य एवं विजय कुमार शास्त्री के ब्रह्मत्व में आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्य यजमान के तौर पर कालुराम मेहता सहित उपस्थित आर्यजनों ने यज्ञ में आहुतियां डाली। इस अवसर पर अध्यक्ष एसके आर्य ने स्त्री आर्य समाज की सभी सदस्यों एवं महिला समाज को करवा चौथ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यज्ञो वै श्रेष्ठतम् कर्म अर्थात् प्रत्येक श्रेष्ठ कर्म यज्ञ कहलाता है और हवन यज्ञ करना सबसे श्रेष्ठ कर्म है। उन्होंने कहा कि योगीराज श्री कृष्ण व मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम भी हवन यज्ञ किया करते थे। इसके बाद यज्ञब्रह्मा विजय कुमार शास्त्री ने महर्षि दयानंद सरस्वती जी को समर्पित ‘‘सुखी बसे संसार सब दुखिया रहे न कोय।’’, एवं ‘‘तेरे दर को छोडक़र किस दर जाऊं मैं...’’ आदि भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान दानवीर एवं देशभक्त दिवंगत रतन टाटा तथा वरिष्ठ पत्रकार राम सिंह बराड़ की माताजी सरदारनी जसवंत कौर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आर्य ने विधानसभा हलका डबवाली से चुने गए नवनियुक्त विधायक चौ. आदित्य देवीलाल चौटाला को बधाई देते हुए कहा कि आर्य समाज द्वारा ऋषि निर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस मौके कोषाध्यक्ष भारत मित्र छाबड़ा, महामंत्री डॉ. रामफल आर्य, उपाध्यक्ष विजय कामरा, वरिष्ठ सदस्य कुलदीप सिंह पटवारी, मास्टर तेजस आर्य लड्डू ने यज्ञ मेें आहुतियां डाली। कार्यक्रम के अंत में जयघोष व शांतिपाठ के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
Labels:
Dabwali
No comments:
Post a Comment