क्षेत्रीय, व्यापारिक और पारिवारिक पार्टियों के नेताओं के हर हथकंडे के बावजूद जनता ला रही है कांग्रेस: अमित सिहाग ,पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत को किया सलाम, जताया आभार
क्षेत्रीय, व्यापारिक और पारिवारिक पार्टियों के नेताओं के हर हथकंडे अपनाने के बावजूद जनता कांग्रेस को लाने जा रही है, यह बात हलका डबवाली से कांग्रेस प्रत्याशी अमित सिहाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कही।
अमित सिहाग ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि विपक्षी पार्टियों ने साम,दाम,दंड,भेद को अपनाते हुए जनादेश को खरीदने का प्रयास किया, हर ओछा हथकंडा अपनाया,जनादेश को खरीदने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद जनता कांग्रेस को लाने जा रही है।
विपक्षी पार्टियों ने जनादेश को खरीदने के लिए ओछे हथकंडे अपनाए, जिसे जनता ने नकारा
सिहाग ने कहा कि विपक्षी पार्टी ने चुनाव प्रचार के दौरान जमकर झूठ बोला फिर भी जनता ने खुद का चुनाव समझ कर इस झूठ को नकारते हुए डट कर शराफत संग विकास की राजनीति में विश्वास दिखाया। उन्होंने कहा कि इस बार जनता ने इस चुनाव को खुद का चुनाव समझकर लड़ा लेकिन विपक्षी पार्टियों द्वारा चुनाव को प्रभावित करने के लिए जो हथकंडे अपनाए वह उनके चाल, चरित्र, राजशाही सोच को दर्शाने का काम कर रहे हैं।
प्रशासन पूरी तरह बेबस, लाचार नज़र आया:सिहाग
अमित सिहाग ने कहा कि चुनाव वाले दिन विपक्षी पार्टियां जब जनता का मन नहीं जीत पाई तो उन्होंने सरेआम दुकाने खोलकर जनता को, जनादेश को खरीदने का असफल प्रयास किया। उन्होंने कहा कि उपरोक्त घटनाक्रम में प्रशासन पूरी तरह से असहाय, बेबस नजर आया,सरेआम विपक्षी पार्टीयों द्वारा लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया गया, लेकिन प्रशासन इसे रोकने में लाचार दिखाई दिया जो कि चिंतनीय है।
कार्यकर्ताओं की मेहनत को सलाम :सिहाग
अमित सिहाग ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई थी मेहनत को सलाम करते हुए उनका आभार जताया।उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने पूरा चुनाव खुद का चुनाव समझ कर लड़ा, चुनाव प्रचार, रोड शो से लेकर बूथ स्तर पर जाकर जी तोड़ मेहनत की जिसके लिए वो सदैव उनके आभारी रहेंगे।
No comments:
Post a Comment