चेयरमैन देवकुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से शिष्टाचार भेंट की, भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई
डबवाली-हरियाणा बीज विकास निगम के चैयरमेन देव कुमार शर्मा ने चंडीगढ़ जाकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट कर विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत की बधाई दी। देव कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री सैनी को लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया व उनके नेतृत्व में मिली जीत को ऐतिहासिक बताया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा को यह जीत हासिल हुई है। जिस प्रकार मतदाताओं ने भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया है वह अभूतपूर्व है। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनना भी रिकॉर्ड है। इसके लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को भी शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी को विश्वास दिलाया कि हरियाणा में विकास का दौर भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा। प्रदेश में हर वर्ग के हित में योजनाएं लागू की जाएगी।
Labels:
Political
No comments:
Post a Comment