संविधान दिवस: गुरुनानक कॉलेज में प्रस्तावना का पाठ, संविधान की महत्ता पर चर्चा

किलियांवाली, 26 नवंबर:गुरुनानक कॉलेज किलियांवाली में संविधान को अंगीकार किए जाने के 75 वर्ष पूरे होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरिंदर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में छात्रों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। इस अवसर पर डॉ. ठाकुर ने सभी देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा संविधान न केवल अधिकार देता है, बल्कि कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है।

संविधान सभा को लगा 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन का समय
राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष असो. प्रो. अमित बहल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान देश का सर्वोच्च कानून है और इसे तैयार करने में संविधान सभा ने करीब तीन साल का समय लिया। उन्होंने कहा कि इस दिवस पर हमें उन महान विभूतियों को याद करना चाहिए, जिन्होंने संविधान निर्माण में अपना योगदान दिया।

संविधान सदन में मुख्य समारोह का आयोजन
डॉ. ठाकुर ने बताया कि 1949 में आज ही के दिन संविधान अंगीकार किया गया था। इसके 75वें वर्ष पर पुरानी संसद, जिसे अब संविधान सदन कहा जाता है, में मुख्य समारोह आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2015 से इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्राचार्य ने कार्यक्रम आयोजन में योगदान के लिए अर्थशास्त्र विभागाध्यक्षा असि. प्रो. मनप्रीत कौर और अंग्रेजी विभागाध्यक्षा असि. प्रो. ग्लैक्सी गुप्ता का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में कुल 50 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई