नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन, विज्ञान के प्रति बच्चों का जोश

डबवाली, 14 नवंबर:नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रमों के तहत आज एक विशेष मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, और कंप्यूटर जैसे विषयों पर 110 आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने एडीशन मशीन, मानव हृदय, प्राकृतिक आपदाएं और ज्वालामुखी जैसे विषयों पर रोचक मॉडल तैयार किए, जिन्हें देखकर सभी अभिभावक और शिक्षक भी प्रभावित हुए। कार्यक्रम का संचालन विज्ञान अध्यापक अश्विनी सेठी की देखरेख में किया गया।
प्रतियोगिता में नेहरू कॉन्वेंट स्कूल, गांव अलिका के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। विद्यालय उपप्रधानाचार्य दलीप जोयल, जसविंदर मनकू, गीता, सरोज और निखिल कुमार निर्णायक मंडल का हिस्सा रहे, जिन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना की।

विद्यालय प्रधानाचार्य जीवन कुमार सिंगला ने बच्चों को बाल दिवस और पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर जानकारी दी। उन्होंने कहा, "चाचा नेहरू की बच्चों के प्रति प्रेम से प्रेरणा लेकर, आज के बच्चे विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्टता की ओर बढ़ रहे हैं।" विद्यालय निदेशक हरि प्रकाश शर्मा ने बच्चों को विज्ञान की महत्ता बताते हुए कहा कि विज्ञान मानव जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और ऐसी गतिविधियों से बच्चे एक दिन देश के नाम को रोशन कर सकते हैं।

समारोह के अंत में विद्यालय निदेशिका सुषमा शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन दीक्षा सेठी और हिंदी प्राध्यापक गौरव शर्मा ने किया। इस अवसर पर नेहरू कॉन्वेंट स्कूल के अध्यापक निखिल कुमार, मैडम सपना और विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई