संविधान दिवस पर डबवाली पुलिस ने ली निष्ठा की शपथ
डबवाली, 26 नवंबर:
भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर डबवाली पुलिस ने संविधान के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ ली। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन (आईपीएस) ने कहा कि संविधान किसी भी देश की पहचान और उसकी राजनीतिक व सामाजिक व्यवस्था की नींव है।
एसपी जैन ने कहा कि संविधान न केवल राज्य की विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका की शक्तियों और दायित्वों को निर्धारित करता है, बल्कि नागरिकों को समानता और अधिकार भी प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान, जिसे 26 नवंबर 1949 को पारित किया गया और 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ, देश को एक पूर्ण संसदीय लोकतंत्र बनाने का आधार है।
शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
जिला पुलिस मुख्यालय डबवाली में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भलाई निरीक्षक मेवा रानी ने संविधान की उद्देशिका पढ़ी और पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा सिविल स्टाफ को संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा और कर्तव्यपालन की शपथ दिलाई।
थाना-चौकी स्तर पर भी कार्यक्रम
संविधान दिवस पर जिला पुलिस के सभी थानों और चौकियों में भी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। एसपी जैन ने कहा कि यह दिन हमें संविधान के आदर्शों और उसके निर्माताओं के सपनों को साकार करने की प्रेरणा देता है।
No comments:
Post a Comment