हरियाणा सरकार के एडवोकेट जनरल बलदेव राज महाजन को 'ओपी जिंदल अवार्ड' से सम्मानित किया जाएगा: सिंगला
डबवाली-अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब प्रदेश द्वारा हरियाणा सरकार के एडवोकेट जनरल बलदेव राज महाजन को शीघ्र ही 'ओपी जिंदल अवार्ड' से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला ने बताया कि बलदेव राज महाजन को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा अपने कार्यकाल में हरियाणा सरकार का एडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया था।बलदेव महाजन ने इस पद पर लगातार 10 वर्ष तक नियुक्त रहने का एक रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा महाजन को अपनी सरकारी सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में प्रशंसनीय भूमिका अदा करने पर मुख्यमंत्री निवास हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में संस्था की शॉल पहनाकर एवं गुलदस्ते भेंट कर सम्मानित किया जा चुका है। इस अवसर पर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से रिटायर्ड न्यायमूर्ति एसएन अग्रवाल सहित संस्था के राज्य प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। सिंगला ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा महाजन को अगस्त 2015 में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया। संस्था के राज्य प्रतिनिधि बटाला से नवीन गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि महाजन एक मिलनसार, मृदुभाषी, ईमानदार होने के साथ-साथ उनके द्वारा किए जा रहे कार्य दूसरों के लिए प्रेरणादायक हैं।
संस्था के प्रवक्ता सुमेर गर्ग ने बताया कि बलदेव महाजन को राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम कांसल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ गर्ग, राष्ट्रीय संरक्षक सदस्य शाम लाल जिंदल गंगा, महामंत्री हरकेश मित्तल, कोषाध्यक्ष रूपिंद्र गोयल, डबवाली के शाखा अध्यक्ष प्रीतम बांसल, सचिव पंकज गोयल ने भी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि बलदेव महाजन अभी भी हरियाणा में नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यकाल में इस पद पर कार्यरत हैं। उनकी प्रशंसनीय सेवाओं से समाज का गौरव बढ़ा है।
Labels:
Dabwali
No comments:
Post a Comment