राजाराम कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बाल दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन

डबवाली, 14 नवंबर:

राजाराम कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बाल दिवस को खेल दिवस के रूप में दो दिवसीय महोत्सव के तहत मनाया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिसमें उनके मानसिक और शारीरिक विकास पर विशेष ध्यान दिया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती चंदन अरोड़ा ने बच्चों को खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। उन्होंने कहा, "जीवन में प्रगति के लिए मानसिक और शारीरिक विकास दोनों आवश्यक हैं। खेल जीवन में अनुशासन, शक्ति और सतर्कता प्रदान करते हैं।"

बाल दिवस के मौके पर छोटे बच्चों ने केक काटकर उत्सव का आनंद लिया। खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान श्री सुनील गुप्ता ने सभी बच्चों को नेहरू जयंती की शुभकामनाएं दीं और समिति के सचिव श्री प्रदीप गुप्ता ने चाचा नेहरू के बच्चों के प्रति विशेष स्नेह का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि चाचा नेहरू बच्चों को देश का भविष्य मानते थे और इसी कारण उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इन खेल गतिविधियों का समुचित प्रबंधन विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती शिखा द्वारा किया गया।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई