पूर्व विधायक अमित सिहाग ने सेवार्थ कार्य कर मनाया अपना जन्मदिन गौशाला, शक्ति अनाथ आश्रम सहित धार्मिक जगहों पर नतमस्तक हो लिया आशीर्वाद
डबवाली-हलका डबवाली के पूर्व विधायक अमित सिहाग ने आज अपना जन्मदिन सेवार्थ कार्य करते हुए मनाया। डबवाली में विभिन्न धार्मिक स्थानो पर जाकर उन्होंने आशीर्वाद लिया तथा सेवार्थ कार्य किए।
सर्वप्रथम अमित सिहाग ने डबवाली के शिव हनुमान मंदिर जाकर भगवान के समक्ष नतमस्तक हो सेवा के पथ पर पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ चलने का आशीर्वाद लिया।इस उपरांत उन्होंने डबवाली की श्री गौशाला जाकर गो ग्रास डाल गौ माता की सेवा करते हुए गौ माता का आशीर्वाद लिया।
इसके बाद उन्होंने गुरुद्वारा श्री कलगीधर सभा जाकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष नतमस्तक हो सरबत के भले की कामना करते हुए वाहेगुरु जी का आशीर्वाद लिया, तदोपरांत सिहाग ने डबवाली के शक्ति अनाथ आश्रम जाकर बेसहारा भक्तों को दूध और फल वितरित कर उनकी सेवा की।
इस अवसर पर उनके साथ शहरी प्रधान पवन गर्ग, पार्षद सुमित अनेजा, कांग्रेस प्रवक्ता अमन भारद्वाज,युवा कांग्रेस नेता सुमित गर्ग, मोहित बिश्नोई, नवेंद्र सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment