रणजीत मांडी दूसरी बार बने पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन IB रोड़ी शाखा के प्रधान

रोड़ी, 08 नवंबर 2024:हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन (रजि. न. 41) की IB रोड़ी शाखा का त्रिवार्षिक चुनाव आज संपन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से रणजीत मांडी को लगातार दूसरी बार शाखा प्रधान चुना गया। इस चुनाव का आयोजन सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा से संबंधित पर्यवेक्षक मंडल की देखरेख में किया गया।
जिला पर्यवेक्षक और सर्व कर्मचारी संघ के जिला कोषाध्यक्ष श्री अशोक पटवारी, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान श्री महेंद्र शर्मा, पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के जिला प्रधान निर्मल सिंह और जिला सचिव प्रेम सोनी की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई।

चुने गए पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

ब्रांच प्रधान: रणजीत मांडी

चेयरमैन: संधूरा सिंह

सचिव: जसवीर सिंह

वरिष्ठ उप प्रधान: राजीव नंदन

सह सचिव: हरबंस सिंह

कोषाध्यक्ष: विनोद कुमार

सह कोषाध्यक्ष: अमित लखोत्रा

मुख्य सलाहकार: वीर चंद लखोत्रा और गुरचरण सिंह

प्रचार सचिव: बलदेव राम

संगठन सचिव: कालू राम

जिला प्रधान निर्मल सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई