पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का 100वां जन्म दिवस मनाया , स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया: देव कुमार शर्मा

डबवाली-भारत रत्न, जनप्रिय पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का 100वां जन्म दिवस बुधवार को हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न बूथों पर मनाया गया। उन्होंने डबवाली की कॉलोनी रोड़ क्षेत्र, गांधी बस्ती क्षेत्र, अनाज मंडी क्षेत्र व शेरगढ़ गांव सहित कुल छह बूथों के एरिया में जन्मदिन के कार्यक्रम किए।
संबोधन में देवकुमार शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का सपना था कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके सपने को पूरा किया। उन्होंने अपना जो लोग देश व धर्म के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करते हैं उनके जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद जरुर करना चाहिए और उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने जब पीएम पद संभाला, उस दौर में पूरा देश राजनीतिक अस्थिरता से घिरा हुआ था। 9 साल में देश ने चार बार लोकसभा के चुनाव देखे थे। लोगों को विश्वास नहीं था कि ये सरकार भी उनकी उम्मीदों को पूरा कर पाएगी। ऐसे समय में एक सामान्य परिवार से आने वाले अटल जी ने, देश को स्थिरता और सुशासन का मॉडल दिया व भारत को नव विकास की गारंटी दी। इसीलिए आज उनका जन्म दिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका विजन और मिशन विकसित भारत के संकल्प में निरंतर शक्ति का संचार करता रहेगा। इस अवसर पर समाजसेवी पम्मी वधवा, शाम लाल गंगा, हंस राज महाश्य, अरूण कुमार, ललित बांसल, सीता राम, राजकुमार मोटन, उद्यन, रेशम सिंह प्रधान, गुरविंद्र कुमार, जगदीश, दिशा, लाभ सिंह, सुरेंद्र सिंह, पार्षद मनीष मोंगा, अमीलाल रिसलियाखेड़ा, मा. लाल बहादुर, रोहित, विजय कंबोज, विकास बांसल, गौरव मोंगा, अमित बांसल, महेश कुमार व अन्य लोग मौजूद थे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई