माल्टा वीजा धोखाधड़ी: तीन आरोपी काबू, ₹2.35 लाख बरामद
डबवाली, 15 दिसंबर:थाना औंढा पुलिस ने माल्टा यूरोप का वीजा दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शिकायतकर्ता की पूरी ठगी गई राशि ₹2.35 लाख बरामद कर ली है।
आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों में कुलबीर सिंह (निवासी फैजुल्लापुर, जिला फतेहगढ़ साहिब, पंजाब), आदित्य (निवासी सेक्टर 25 डी, चंडीगढ़), और वरिंदर सिंह (निवासी फेज-3, सेक्टर 63, मोहाली) शामिल हैं।
कैसे हुआ मामला उजागर
पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देश और उप पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध रोकथाम अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पीएसआई राजपाल ने बताया कि 3 दिसंबर 2024 को शिकायतकर्ता राजेंद्र कुमार (गांव नुहियांवाली) ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि उसने व्हाइट हाउस एजुकेशन कंसल्टेंट, सेक्टर 17, चंडीगढ़ में माल्टा का वीजा लगवाने की बात की थी। आरोपियों ने ऑनलाइन ₹2.35 लाख अपने खाते में डलवा लिए, लेकिन वीजा नहीं लगाया।
साइबर सेल की मदद से गिरफ्तारी
जांच में साइबर सेल की सहायता से आरोपियों का पता लगाया गया। पुलिस ने धोखाधड़ी के जरिए ठगी गई पूरी राशि बरामद कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Labels:
crime
No comments:
Post a Comment