मलकीत सिंह पन्नीवाला बने शिरोमणि अकाली दल आजाद के पांच सिंहों में से एक

डबवाली – जत्थेदार मलकीत सिंह पन्नीवाला को नवगठित शिरोमणि अकाली दल आजाद के पांच सिंहों में चुने जाने पर डबवाली क्षेत्र की संगतों ने हर्ष जताया है। संगत के सदस्यों तेजा सिंह, गुरप्रीत सिंह, अमरीक सिंह, जसप्रीत सिंह और अन्य ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि मलकीत सिंह जैसे नेकदिल और सच्चे इंसान को यह सम्मान मिलना पंथ के लिए शुभ संकेत है।
उल्लेखनीय है कि गुरुद्वारा गुरु ग्रंथसर, दादू साहिब (सिरसा) में जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल के माता जी के दूसरे वार्षिक स्मरणोत्सव के दौरान पंथक नेताओं और संगतों ने शिरोमणि अकाली दल आजाद के गठन की घोषणा की थी। इस मंच को सिखों की समस्याओं का समाधान और धार्मिक चुनाव लड़ने के उद्देश्य से बनाया गया है।
शिरोमणि अकाली दल आजाद के गठन के लिए पांच सिंहों को नामित किया गया है: जत्थेदार सुखविंदर सिंह मंडेबर (यमुनानगर), जत्थेदार स्वर्ण सिंह बुंगा (पंचकुला), जत्थेदार मलकीत सिंह पन्नीवाला (सिरसा), जत्थेदार स्वर्ण सिंह रतिया (फतेहाबाद) और जत्थेदार उमराव सिंह छीना (कैथल)। इन पांचों सिंहों ने सचखंड श्री दरबार साहिब में गुरु महाराज का आशीर्वाद लेकर पंथ की चढ़दीकला के लिए अरदास की।
मलकीत सिंह ने बताया कि जल्द ही सिख जत्थेबंदियों, संतों और संगतों की राय के बाद शिरोमणि अकाली दल आजाद के अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। इस बाबत एक पंथक समागम आयोजित किया जाएगा।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई