health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
नारी शक्ति संस्था ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह व पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के देहांत पर शोक व्यक्त किया
डबवाली-अखिल भारतीय नारी शक्ति संस्था ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला के देहांत पर शोक व्यक्त किया है।
संस्था की संस्थापिका डा. प्रेम कांता आहलूवालिया, प्रधान सरिता अग्रवाल व अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन बहुत ही सादगी व ईमानदारी से पूर्ण रहा। उनकी विनम्रता व सौम्यता हमेशा उनके जीवन की पहचान रही। उन्होंने एक साधारण परिवार से निकलकर अपनी मेहनत से ऊंचाइयों को हासिल किया। बड़े अर्थशास्त्री होने के साथ-साथ वे पहले देश के वित्त मंत्री और फिर प्रधानमंत्री के उच्च पद पर पहुंचे। प्रधानमंत्री के रूप में देश के विकास में और प्रगति में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके संघर्ष भरे जीवन से भावी पीढ़ी को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी।
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के देहांत पर दुख जताते हुए डा. प्रेम कांता, प्रधान सरिता अग्रवाल ने कहा कि स्व. ओमप्रकाश चौटाला ने मुख्यमंत्री रहते सदैव जनहित की बात की और उसी अनुसार नीतियों को लागू किया। वे समय समय पर लोगों के बीच आकर लोगों का हाल चाल जरुर पूछते थे। खासकर डबवाली इलाके के साथ उनका विशेष लगाव था। यहां के लोग चौ. ओमप्रकाश चौटाला को कभी भुला नहीं पाएंगे।
संस्था की सरप्रस्त कंचन हरचंद, महासचिव जिया धमीजा, सचिव सुनीता शर्मा, सविता चौधरी, उर्मिल जौड़ा, सुदेश पाहूजा, सुरजीत टक्कर, गीता मैहता, सत्या बासल व अन्य सदस्यों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला के देहांत पर शोक जताते हुए उनके सभी परिजनों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
Related Posts
नारी शक्ति संस्था ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह व पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के देहांत पर शोक व्यक्त किया
Reviewed by Dabwali News
on
7:04:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
No comments:
Post a Comment