गांधी चौक पर कांग्रेस ने मनाया 76वां गणतंत्र दिवस, डॉ. केवी सिंह ने संविधान की रक्षा के लिए एकजुटता की अपील

डबवाली, 26 जनवरी 2024 स्थानीय गांधी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 76वें गणतंत्र दिवस को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण स्वर्णकार संघ हरियाणा के उपाध्यक्ष निर्मल सिंह कंडा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसबीआई गोरीवाला के सेवा निवृत्त प्रबंधक सुदेश वर्मा ने की, जबकि वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया।

अपने संबोधन में डॉ. केवी सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों जैसे महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर ने संविधान के जरिए सभी नागरिकों को समान अधिकार दिए, लेकिन वर्तमान सरकार धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांटने का प्रयास कर रही है।

डॉ. सिंह ने कहा, "संविधान को कमजोर करने और लोकतंत्र को खत्म करने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है। ऐसे में हमें एकजुट होकर संविधान की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे।" उन्होंने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर काम करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान निर्मल सिंह कंडा और सुदेश वर्मा ने भी अपने विचार रखे। बच्चों ने देशभक्ति से भरपूर कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीता। मंच संचालन और ध्वजरक्षक की भूमिका विनोद बंसल ने निभाई। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। यह जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता अमन भारद्वाज ने दी।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई