AAP छोड़ BJP में शामिल हुए नवनीत कनवाड़िया, संगठन को मिलेगी नई ताकत
सिरसा जिला की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व जिला इवेंट इंचार्ज नवनीत कनवाड़िया अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) का हिस्सा बन गए हैं। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फनिंद्र नाथ शर्मा की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा में कनवाड़िया की एंट्री में पूर्व जिला अध्यक्ष (युवा मोर्चा) रामकृष्ण मेहता और विजयंत शर्मा की अहम भूमिका रही, वहीं पूर्व जिला महामंत्री विजय वधवा के नेतृत्व में उन्हें सिरसा में पार्टी में शामिल किया गया।
नवनीत कनवाड़िया अखिल भारतीय रेगर महासभा हरियाणा के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। उनके भाजपा में आने से संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, खासकर युवा वर्ग में पार्टी को मजबूती मिल सकती है।
No comments:
Post a Comment