हाउसफेड के चेयरमैन और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरिंदर सिंह भलेरिया को गहरा सदमा , वरिष्ठ कांग्रेस नेता पिता बलवीर सिंह भलेरिया का हुआ निधन
बठिंडा | हाउसफेड के चेयरमैन और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरिंदर सिंह भलेरिया को गहरा सदमा लगा, जब उनके पिता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलवीर सिंह भलेरिया का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बठिंडा के रामबाग में किया गया, जहां बड़ी संख्या में राजनीतिक व सामाजिक हस्तियां श्रद्धांजलि देने पहुंचीं।
बलवीर सिंह भलेरिया का कांग्रेस पार्टी में बड़ा कद था। पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह और हरचरण सिंह ब्रार के साथ उनके घनिष्ठ पारिवारिक संबंध थे। पार्टी की मजबूती के लिए उन्होंने कई अहम सुझाव दिए, जिन्हें पार्टी हाईकमान भी गंभीरता से लेता था। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।
नेताओं ने जताया शोक
बलवीर सिंह भलेरिया के निधन पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़, सुखविंदर सिंह सरकारिया, सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधायक जगरूप सिंह गिल, मास्टर जगसीर सिंह, पूर्व विधायक प्रीतम सिंह कोटभाई, अजित इंदर सिंह मोफर, नगर निगम मेयर अशोक कुमार, कांग्रेस नेता हरविंदर सिंह लाडी, बलविंदर सिंह कोटड़ा, समेत कई दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया और भलेरिया परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।
भलरिया परिवार के प्रति संवेदना
कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी भलेरिया परिवार के दुख में अपनी सहभागिता जताई। पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़, वरिष्ठ नेता किरनदीप सिंह गहिरी, हरमनवीर सिंह जैसी, नगर पंचायत अध्यक्ष बूटा सिंह सिद्धू, गुरप्रीत सिंह गोपी, जसमीत सिंह बराड़, समेत अन्य नेताओं ने उनके निधन को पंजाब कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
बलवीर सिंह भलेरिया का निधन न केवल उनके परिवार बल्कि कांग्रेस पार्टी के लिए भी एक बड़ा आघात है। उनका योगदान और समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा।
No comments:
Post a Comment