health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
किसानों के साथ विश्वासघात! केंद्र के इशारे पर पंजाब सरकार ने बरसाई लाठियां : अमित सिहाग
डबवाली | पूर्व विधायक अमित सिहाग ने पंजाब सरकार पर किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भगवंत मान सरकार केंद्र के इशारे पर किसानों की आवाज कुचल रही है। उन्होंने सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताते हुए तत्काल उनकी मांगें मानने की अपील की।
गांव-गांव जनसंवाद, कार्यकर्ताओं में जोश
वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह और पूर्व विधायक अमित सिहाग ने डबवाली हलके के जंडवाला बिश्नोईयां, कालूआना, अहमदपुर दारेवाला, गोदीका, बिज्जूवाली, गोरीवाला, मोडी, गंगा, गीदड़खेड़ा, सुखेराखेड़ा, राजपुरा माजरा सहित कई गांवों का दौरा कर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया और किसानों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाने का आश्वासन दिया।
"आप" सरकार ने पीठ में घोंपा छुरा!
जनसंवाद के दौरान अमित सिहाग ने कहा कि आम आदमी पार्टी, भाजपा की बी-टीम बन चुकी है और पंजाब सरकार का किसानों पर दमन इसका बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा, "किसानों से बातचीत की बजाय उन्हें गिरफ्तार कर तंबू उखाड़े जा रहे हैं, यह सरासर अन्याय है!"
सिहाग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा, "जो कभी कहते थे कि किसान दिल्ली न जाएं, अब वही केंद्र के इशारे पर किसानों को जबरन उठवा रहे हैं।" उन्होंने इस दमनचक्र की कड़ी निंदा करते हुए किसानों की तत्काल रिहाई की मांग की।
संवैधानिक अधिकार छीन रही सरकार : डॉ. केवी सिंह
वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह ने भी पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि "केंद्र सरकार के इशारे पर आम आदमी पार्टी किसानों के धरना प्रदर्शन करने के अधिकार भी छीन रही है।" उन्होंने कहा कि सरकार को हठधर्मिता छोड़कर किसानों से संवाद स्थापित कर उनकी सभी मांगों को तुरंत मान लेना चाहिए, ताकि किसान जल्द अपने घर लौट सकें।
Related Posts
किसानों के साथ विश्वासघात! केंद्र के इशारे पर पंजाब सरकार ने बरसाई लाठियां : अमित सिहाग
Reviewed by Dabwali News
on
3:06:00 PM
Rating: 5

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored

Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
No comments:
Post a Comment