डबवाली: सनातन धर्म को समर्पित ‘निष्काम’ संस्था की नई कार्यकारिणी घोषित, जल्द होगा भव्य शपथ ग्रहण

डबवाली, 25 मार्च: सनातन धर्म के प्रचार और सेवा में समर्पित संस्था ‘निष्काम’ की पुरुष शाखा की नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया है। अध्यक्ष राजीव वढेरा ने संस्थापक कृष्ण कामरा और सभी सदस्यों से विचार-विमर्श के बाद 2025-26 की कार्यकारिणी की घोषणा की।
संस्था के नवनियुक्त सचिव डॉ. राजेश्वर वधवा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार की कार्यकारिणी में प्रमुख पदों पर ये जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं—
संस्थापक व मुख्य संरक्षक: कृष्ण कामरा
अध्यक्ष: राजीव वढेरा
सचिव: डॉ. राजेश्वर वधवा
कोषाध्यक्ष: राकेश मोंगा
सलाहकार: सतभूषण ग्रोवर
उपाध्यक्ष: सुभाष गुप्ता, नीरज जिंदल
सह सचिव: प्रवीन मोंगा, राजेंद्र गर्ग
एडिटर: मनोहर लाल ग्रोवर
सह कोषाध्यक्ष: अनुपम सेतिया
इवेंट ऑर्गेनाइजर: पुनीत धमीजा
मीडिया टीम: नवदीप गौरव, अशोक पाहुजा
स्वागत कमेटी: महेश सचदेवा (राजू), महेश सचदेवा
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि जल्द ही भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी नवनियुक्त सदस्यों को उनके पद की शपथ दिलाई जाएगी। इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहेंगे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई