पुराने कार्यकर्ताओं को पार्टी में वापस लाएं, नए लोगों को भी पार्टी के साथ जोड़ें कार्यकर्ता: जसवीर जस्सा
डबवाली-इनेलो के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जसवीर सिंह का वीरवार को डबवाली पहुंचने पर नई अनाज मंडी स्थित इनेलो कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक कर संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए।
संबोधन में जसवीर जस्सा ने कहा कि इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा के सभी 22 जिलों के अध्यक्षों की नियुक्तियां कर दी हैं। उन्हीं के निर्देशानुसार अब पूरे प्रदेश में बैठकों का दौर शुरु हो चुका है। विशेष तौर पर इनेलो संगठन को मजबूती देने की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रक्रिया के तहत इनेलो के महिला प्रकोष्ठ, खेल प्रकोष्ठ, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ सहित अन्य सभी प्रकोष्ठों का गठन किया जाना है। इनमें सक्रिय सदस्यों को हलका से लेकर जिला व प्रदेश स्तर तक पद देकर पार्टी में जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिला सिरसा के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे नए लोगों को जोड़कर उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाएं। पुराने कार्यकर्ताओं को भी फिर से पार्टी ज्वाइन करवा कर उन्हें सक्रिय करें ताकि पार्टी का संगठन आने वाले पूरा मजबूत हो ताकि आमजन की मांगों व समस्याओं को लेकर जोरदार आवाज उठाकर उनका समाधान करवाया जा सके।
इस मौके पर इनेलो विधायक आदित्य सिंह चौटाला ने कहा कि वे विधानसभा में भी लगातार डबवाली के मुद्दों को उठाने का काम कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि एक-एक कर क्षेत्रवासियों की सभी समस्याओं का समाधान हो। साथ ही नगरपरिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा भी डबवाली शहर में विकास को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं। बिना भेदभाव के सभी वार्डों में विकास करवाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए इनेलो कार्यालय के इंचार्ज अजनीश धारणिया कनेडी प पार्टी के डबवाली मीडिया प्रभारी सुखविंद्र सूर्या ने बताया कि इस अवसर पर इनेलो महिला प्रकोष्ठ की नवनियुक्त हरियाणा प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने भी विचार रखते हुए कहा कि महिलाओं की आवाज को इनेलो ने हमेशा बुलंद करते हुए उनकी समस्याओं को दूर करवाया है। सुनैना चौटाला ने महिलाओं से विशेष तौर पर अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इनेलो के साथ जुड़ें और सदस्यता ग्रहण करें। इस मौके पर जिला परिषद मेंबर ओम प्रकाश, कुलदीप जम्मू, सन्नी गंगा, गुरचरण सिंह, मनजीत सिंह, कुलदीपक सहारण, परमजीत सिंह लभु सेठी,गुरतेज सिंह कालांवाली, मंदर ओढ़ां, बबलू जाखड़, वाइस चेयरमैन अमनदीप बांसल, मलकीत सरां, अशोक गुप्ता, हरभगवान मैहता, कुलदीप खुइयां, महिला विंग प्रधान सुमन बाला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment